रेवाड़ी में राष्ट्रीय नवचेतना मंच के कार्यालय खोल हाउस पर निशुल्क नेत्र जांच शिवि का आयोजन। रीति आई केयर हॉस्पिटल के सौजन्य से आयोजित कैंप में करीब 1540 मरीजों ने लाभ उठाया।
रेवाड़ी में राष्ट्रीय नवचेतना मंच कार्यालय खोल हाउस पर रीति आई केयर हॉस्पिटल के सौजन्य से एक विशाल निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन वैश्य समाज के प्रधान अशोक बुवानीवाला एवं प्रियंका यादव, जिला अधिकारी जीएसटी विभाग ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।
रीति आई केयर के प्रबंधक विजय लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के दौरान लगभग 1540 मरीजों ने आंखों की जांच करवाई। इनमें से 200 मरीजों ने मोतियाबिंद सर्जरी की बुकिंग कराई है, जिन्हें अस्पताल की ओर से लाने व ले जाने की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उद्घाटन अवसर पर अशोक बुवानीवाला ने कहा कि इस प्रकार के नेत्र जांच शिविर आमजन की सुविधा के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और इन्हें समय-समय पर आयोजित किया जाना चाहिए।
राष्ट्रीय नवचेतना मंच के राष्ट्रीय संयोजक जननेता विजय सोमाणी ने कहा कि मौजूदा समय में प्रदूषण और मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग के कारण आंखों से संबंधित समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि मंच पिछले कई वर्षों से समाजहित में कार्य करता आ रहा है और समाज के सहयोग से भविष्य में भी ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे। शिविर के दौरान मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
इस अवसर पर प्रवीण सैनी, प्रो. अजय सपरा, स्वामी सुखानंद, सरपंच विजय राणा, गीता यादव, सत्येंद्र शास्त्री, अनिल मल्होत्रा, डॉ. मधुसूदन, दीपा भारद्वाज, बाला देवी, योगेंद्र आचार्य जी, देवराज यादव, डॉ. जितेंद्र शर्मा एवं अधिवक्ता परिवर्तन सोमाणी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गौरवमयी उपस्थिति रही।




0 comments:
एक टिप्पणी भेजें