Rewari News :: शहर के जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया


रेवाड़ी के जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। लंबी दौड़, रिले दौड़, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो, स्टैंडिंग जंप, मटका दौड़, वॉलीबॉल प्रतियोगिता आदि इवेंट करवाए गए।


रेवाड़ी शहर के सर्कुलर रोड़ स्थित जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आज रविवार को स्कूल स्तर पर वार्षिक खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस खेल महाकुंभ में विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल का आयोजन विद्यालय स्तर पर सदन के आधार पर किया गया। जिसमें आदिनाथ सदन, पारसनाथ सदन, वर्धमान सदन ओर शांतिनाथ सदन के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस खेल महाकुंभ में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, रिले दौड़, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो, स्टैंडिंग जंप, मटका दौड़ ओर वॉलीबॉल आदि खेलो को शामिल किया। 


आदिनाथ सदन ने बाज़ी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि शांतिनाथ सदन, वर्धमान सदन, पारसनाथ सदन द्वितीय स्थान पर रहे। अंत में जैन एजुकेशन बोर्ड के प्रधान मोहित जैन व प्रबंधन समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को सम्मानित किया। जैन एजुकेशन बोर्ड के प्रधान मोहित जैन व प्रबंधन समिति के प्रबंधक विनय जैन ने बच्चों के हौसलों की सराहनीय करने के साथ साथ अरुण कोच की भी तारीफ की और उन्हें भविष्य में भी इस तरह के प्रदर्शन करते रहे सलाह दी। 


खेल के आखरी क्षणों में विद्यालय के प्राचार्य सुरेश कुमार शर्मा ने प्रबंधन समिति का धन्यवाद किया ओर विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस तरह के प्रदर्शन को जारी रखने का संदेश दिया। 


इस अवसर पर मुख्य अतिथि आकाश यादव पुत्र शहीद अनूप सिंह, विशिष्ट अतिथि विकास यादव एसडीएम नारनौंद, जैन एजुकेशन बोर्ड के प्रधान मोहित जैन, उपप्रधान राजकुमार जैन, प्रबंधक विनय जैन, कोषाध्यक्ष अमित जैन, सचिव नितिन जैन निपुण जैन और प्रद्युम्न जैन, सपना जैन, झम्मन सिंह सहित प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें