Pathargama News: गांधीग्राम फोरलेन सर्विस रोड पर स्कॉर्पियो पलटने से एक महिला घायल



ग्राम समाचार, पथरगामा, ब्यूरो रिपोर्ट:- गांधीग्राम में अहले सुबह गोड्डा से पथरगामा की ओर तेज गति से जा रहे स्कॉर्पियो गाड़ी के चालक ने भूल बस फोरलेन के बगल बाई तरफ के सर्विस रोड में (गलत दिशा में) अपनी स्कॉर्पियो घुसा दी फलत: गाड़ी को कंट्रोल करने के चक्कर में सर्विस रोड के साइड में रखें बाइक और ठेला को धक्का मारते हुए पलट गई, जिससे स्कॉर्पियो में सवार नीलकंठ साह की पत्नी प्रभा देवी बुरी तरह से घायल हो गई। परिजन एवं ग्रामीणों ने आनन फानन में उन्हें उठाकर इलाज हेतु सदर अस्पताल गोड्डा ले गए। मालूम हो कि स्कॉर्पियो गाड़ी के चालक नशे की हालत में होगा या फिर झपकी आ गई होगी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि फोरलेन के बगल में बने सर्विस रोड से विपरीत दिशा में कोई भी गाड़ी का आवागमन नहीं होना चाहिए जबकि फोर लाइन के द्वारा दोनों साइड के सर्विस रोड का निर्माण कर दिया गया है उसके बावजूद भी कई वाहन चालक गलत दिशा से ही अपनी गाड़ी को सर्विस रोड में लाने के कारण ऐसी दुर्घटना हो रही है। घायल हुई नीलकंठ साह की पत्नी प्रभा देवी की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका इलाज सदर अस्पताल गोड्डा में चिकित्सा के द्वारा किया जा रहा है। दुर्घटना के सूचना मिलते ही मौके पर पथरगामा पुलिस पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पथरगामा पुलिस के द्वारा दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो गाड़ी को थाना ले जाने के लिए पहुंची तो वहां मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि पहले स्कॉर्पियो गाड़ी से बाइक दो ठेला के अलावे घायल महिला का सही उपचार स्कॉर्पियो मलिक के द्वारा किए जाने के बाद ही स्कॉर्पियो गाड़ी थाना ले जा सकते हैं। ग्रामीणों के बात सुनकर पुलिस वहां से थाना चली गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें