ग्राम समाचार संवाददाता, जामशेदपुर: महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल से दो दिवसीय दौरे पर झारखंड में आयेंगे. इस दौरान महामहिम 29 दिसंबर को जामशेदपुर के विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार करनडीह स्थित दिसोम जाहेरगाढ़ करनडीह में ओल चिकि लिपि के शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. इस अवसर पर वे जाहेरथान परिसर का परिदर्शन करेंगे और संताली भाषा और साहित्य एवं ओल चिकि लिपि के प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों, समाज सेवा संस्थानों से जुड़े नागरिकों को सम्मानित भी करेंगे. इस कार्यक्रम शामिल होने हेतु आयोजकों द्वारा भारत सेवाश्रम संघ, दुमका शाखा के सचिव स्वामी नित्याब्रतानंद जी महाराज को भी आमंत्रित किया गया है. स्वामी जी को दुमका ज़िला के सुदूरवर्ती इलाके में शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के कर कमलों से " ओल चिकि शताब्दी पुरस्कार" से सम्मानित करेंगे. बताते दे कि स्वामी जी वर्ष 2005 से दुमका के रानीश्वर स्थित भारत सेवाश्रम संघ में बतौर सचिव के पद पर रहते हुए उन्होंने सुदूरवर्ती क्षेत्रों के ग़रीब, असहाय, वंचित लोगों के सेवा में समर्पित है.
रिपोर्ट: कालीदास मुर्मू, जामशेदपुर।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें