Godda News: सांसद खेल महोत्सव के तहत गोड्डा को कुश्ती में मिले तीन पदक



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- देवघर में सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में गोड्डा के पहलवानों ने एक स्वर्ण सहित तीन पदक हासिल किए। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला कुश्ती संघ सचिव सुरजीत झा ने बताया कि इनमें श्रीकृष्ण यादव ने 61 किग्रा भार स्पर्धा का स्वर्ण, कुलदीप कुमार राम ने 65 किग्रा का रजत जबकि जीत सिंह ने 110 किग्रा का कांस्य जीता। बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार शाम गोड्डा टीम को उपविजेता ट्रॉफी प्रदान किया। मौके पर गोड्डा सांसद डॉ निशीकांत दुबे मौजूद थे। इस उपलब्धि पर अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव एवं जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो के अलावा कुश्ती संघ के पदाधिकारियों में मनोज कुमार पप्पु, मनीष कुमार सिंह, अखिल कुमार झा, मिथिलेश कुमार, सुभाष चंद्र दास, आकाश कुमार, अमरेंद्र सिंह, कुमार आनंद एवं दयाशंकर सहित साथी पहलवान लक्ष्मण बेसरा ने तीनों पहलवानों एवं इनके कोच राहुल कुमार व मैनेजर रौशन कुमार साह को बधाई दी है।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें