Godda News:गुवाहाटी की रणभूमि में गोड्डा की चार स्टार खिलाड़ी दिखाएंगी दम


गोड्डा: गोड्डा जिले की चार प्रमुख खिलाड़ी — राज लक्ष्मी (U-15), चाहत कुमारी (U-18), एस. नैन्सी टुडू (U-18) और सुनैना  मुर्मू (सीनियर वर्ग) — आज गुवाहाटी के लिए रवाना हुईं। ये खिलाड़ी 6–7 दिसंबर 2025 को इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम, गुवाहाटी में गोड्डा एवं झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।


प्रस्थान अवसर पर गोड्डा जिला रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव श्री करण कुमार कश्यप और अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर झा ने खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाए दीं। शारीरिक शिक्षा शिक्षक— नीरज कुमार सिंह, डॉ. महानंद यादव, अजय राय और अनंत यादव अंजर अहमद ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।खिलाड़ियों के परिवारजन मुकेश कुमार सिंह, सोनी देवी, अमृता तनु, अजय कुमार और सुरेन्द्र मुर्मू — ने चयन पर गर्व और हर्ष व्यक्त किया।गोड्डा रग्बी के खिलाड़ी सोनू यादव, रितिक कुमार, गुरुदेव पुरवे और शशि यादव ने सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य और शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाए दी।

Share on Google Plus

Editor - ग्राम समाचार गोड्डा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें