ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को स्थानीय महिला महाविद्यालय में एक साथ तीन प्रतियोगिताओं भाषण, निबंध एवं पेंटिंग्स का आयोजन हुआ। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रश्नोत्तरी एवं वाद - विवाद प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. नूतन झा ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में पहले स्थान पर काव्या कांची, दूसरे स्थान पर छाया कुमारी जबकि तीसरे स्थान पर तान्या अलिशा रही। निबंध प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आर्या झा, दूसरे स्थान पर श्रुति कुमारी जबकि तीसरे स्थान पर समीक्षा रही।
चित्रांकन प्रतियोगिता में पहले स्थान पर श्रुति प्रिया, दूसरे स्थान पर साक्षी कुमारी जबकि तीसरे स्थान पर दिव्या रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ. सुमनलता द्वारा दीप प्रज्वलन के पश्चात स्व. पटेल के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. श्वेता दुबे ने किया। इस अवसर पर प्रो. बिंदु कुमारी, डॉ. ब्रजेश मिश्रा, डॉ. ब्रजेश चौधरी, डॉ. रेखा सिंह, प्रो. पूनम झा, प्रो. विभा सिंह, डॉ. कौशल किशोर झा, प्रो. सारिक हसन, प्रो. मनोज शर्मा, डॉ. राजीव रंजन भारती, प्रो. सुधीर कुमार यादव एवं डॉ. अरविंद यादव के अलावा अदानी पावर के राहुल कुमार उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन क्विज कमिटी के कोऑर्डिनेटर प्रो. पूनम झा ने किया।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें