Godda News: राज्य युवा महोत्सव के लिए गोड्डा के कलाकार रांची रवाना



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- खेलकूद, कला - संस्कृति, पर्यटन एवं युवा कार्य निदेशालय द्वारा रांची में शनिवार को आयोजित होने वाली राज्य युवा महोत्सव के लिए दुमका प्रमंडलीय कला दल में शामिल गोड्डा के दल एवं कलाकार शुक्रवार सुबह आरक्षित बस से रांची के लिए रवाना हुए।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला पर्यटन विशेषज्ञ आलोक कुमार ने बताया कि जत्थे को स्थानीय पुराना समाहरणालय परिसर से जिला कला - संस्कृति संयोजक सुरजीत झा ने हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। टीम में पी एंड डी डांस एकेडमी के कलाकारों के अलावा चित्रांकन स्पर्धा के लिए रोशनी साहा, भाषण के लिए रश्मि भारती तथा कविता लेखन के लिए रवि कुमार के नाम शामिल हैं। जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो ने इनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें