रेवाड़ी में अग्रवाल वैश्य समाज महिला मंडल की ओर को श्रद्धा, संस्कार एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ “तुलसी पूजन दिवस” का पावन आयोजन किया गया। रेवाड़ी के सोलह राई मंदिर, सेक्टर-1 में अत्यंत श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर माता तुलसी जी का मनोहारी श्रृंगार कर विधिवत पूजन किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल की मातृशक्ति द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। पूजन उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया गया।
महिला मंडल की पदाधिकारियों ने बताया कि तुलसी पूजन दिवस का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संस्कारों को जन-जन तक पहुँचाना है। कार्यक्रम में सुनीता अग्रवाल रेवाड़ी विधानसभा महिला अध्यक्ष, रेखा अग्रवाल महिला उपाध्यक्ष, दीपिका अग्रवाल कार्यकारी महिला उपाध्यक्ष, सपना कुमारी अग्रवाल महिला सचिव, यशोदा बंसल महिला संगठन मंत्री और सदस्य सीमा खण्डेलवाल, शशि बंसल, अंजू अग्रवाल, पूजा गुप्ता, यशिका मित्तल, प्रियंका मित्तल, उमा गुप्ता, कुसुम अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, रेणु गुप्ता, सुनीता गुप्ता, ललिता अग्रवाल, अनीता अग्रवाल और वैश्य समाज की अनेकों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया।
अंत में आयोजकों द्वारा उपस्थित सभी मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया। जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया और आगे भी ऐसे अच्छे-अच्छे कार्य करने और वैश्य समाज के लोगों को अग्रवाल वैश्य समाज से जुड़ने का आह्वान किया।
Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)
ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें