Rewari News :: जनशक्ति जागृति मंच ने ठिठुरती ठंड में जरूरतमंद लोगों को कंबल किए वितरित

रेवाड़ी में जनशक्ति जागृति मंच की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। 


संस्था की ओर से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व सरकुलर रोड पर फुटपाथ पर खुले में सो रहे लोगों को कंबल प्रदान कर ठंड से राहत दी गई। जन शक्ति जागृति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष मेनका सोनी ने कहा कि सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। 


ऐसे में संस्था की ओर से जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटकर मदद की जा रही है। शहर के संगठनों को भी ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। संस्था की ओर से आगामी दिनों में सामाजिक कार्य किए जाते रहेंगे। 


इस मौके पर दीपक कुमार, प्रकाश वर्मा, विजय सिंह यादव, कुलदीप सोनी आदि संस्था के सदस्य मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें