Rewari News :: माउंट हैरिटेज स्कूल में विरासत 2.0 कार्यक्रम का आयोजन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने शिरकत की कहा, "हमारी संस्कृति और नैतिकता भारत को बनाएगी विश्वगुरु"



हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने शुक्रवार को रेवाड़ी के माउंट हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में विरासत 2.0 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मंत्री विपुल गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशेष रूप से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य डा सुधा यादव मौजूद रहे। स्कूल में पहुंचने पर संस्था के चेयरमैन प्रवीन गोयल ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिवादन किया।


राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन विकसित भारत 2047 को पूरा करेगी। यह युवा ही सही मायने में देश के वॉरियर्स है। उन्होंने कहा कि आज विश्व ने भी भारतीय संस्कृति और नैतिकता को मान लिया है। देश को हमारी संस्कृति और नैतिकता ही फिर से विश्व गुरु बनाएगी। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजकर अपनी जिम्मेदारी न खत्म करे, बल्कि घर में ही अपने संस्कार, संस्कृति और विरासत के बारे में शिक्षा दें, ताकि उनमे हमारी संस्कृति समायोजित हो सके। इन्हीं संस्कृति की बदौलत हम अपने सपनों को अपने बच्चों के माध्यम से पूरा होता हुआ देख सकेंगे। उन्होंने स्कूल द्वारा आयोजित विरासत 2.0 कार्यक्रम की सराहना की।


इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, महामंत्री हिमांशु पालीवाल, महामंत्री कुलदीप चौहान, उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, रत्नेश बंसल, डा. पवन गोयल, प्रदीप गोयल, गुंजन गोयल आदि मौजूद रहे।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें