Godda News: विद्यापति सांस्कृतिक परिषद ने मनाया स्मृति पर्व



 

ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- विद्यापति सांस्कृतिक परिषद द्वारा सोमवार शाम स्थानीय विद्यापति भवन में जन्म जयंती के अवसर पर स्मृति पर्व का आयोजन कर मैथिल कोकिल सहित दर्जनाधिक उपाधियों एवं विभूषण से विभूषित संत कवि विद्यापति जी को शब्द - श्रद्धांजलि दी। परमानंद चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित पर्व का संचालन सुरजीत झा ने किया। वक्ताओं में श्री चौधरी सहित डॉ. सत्येंद्र मिश्रा, माधव चंद्र चौधरी, दीना नाथ झा, परितोष पाठक, सर्वजीत झा, डॉ. वंशीधर मिश्रा, निश्छल ठाकुर, योगेश चंद्र झा, डॉ. श्यामाकांत झा,

दिलीप झा एवं सौरभ परासर  ने विद्यापति के जीवन वृत्त एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर समाज सेविका परिणीता झा, योगेश चंद्र झा, नवीन कुमार झा, महानंद झा, मृत्युंजय झा, प्रदीप कुमार झा, शोभा कांत ठाकुर,  गौरव झा, ऋषितोष कुमार झा, दिनेश झा, राजेंद्र प्रसाद झा, ध्रुव कुमार द्विज, सुरेंद्र मिश्रा, रिम्मी कुमारी, माधुरी कुमारी सिंह, विनय कुमार चौधरी, विनय कुमार ठाकुर, शिशिर कुमार झा, नर्मदेश्वर झा, दया शंकर, चेतन वत्स, अमरेंद्र कुमार सिंह, विभाष चंद्र झा, दिवाकांत झा, अरविंद झा, उमेशा नंद मिश्र, अंबोद कुमार ठाकुर, मृगेंद्र कुमार झा, नंदन ठाकुर, अनुज परासर एवं प्रभु झा उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें