Godda News: 12 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- बीते शनिवार क रात्रि गोड्डा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ आई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी और अंचलाधिकारी गोड्डा के द्वारा पुलिस बल के सहयोग से खटनई चेकपोस्ट के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो लोग को आते देखकर पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह लोग मोटरसाइकिल लेकर भागने लगे तब पीछा कर दो तस्करों को पकड़ा गया है। इनके पास से मोटरसाइकिल के सीट के नीचे से 12 किलो अवैध गांजा, एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल और रेडमी मोबाइल जब्त किया गया। जप्त गांज का मूल्य लाखों में बताया जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त श्यामलाल सोरेन और सुमन मांझी हैं। मामला मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 190/2025 अंतर्गत NDPS एक्ट में दर्ज किया गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें