पांच दिवसीय दीपावली के चौथे दिन गोवर्धन पूजा की धूम। मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद वितरण कर गोवर्धन पूजा एवं परिक्रमा की गई। रेवाड़ी के ऐतिहासिक काली माता मंदिर संत धाम सराय बलभद्र में उत्साह के साथ पहली बार गोवर्धन पूजा और परिक्रमा हुई।
देशभर में बुधवार को पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव के चौथे दिन गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। गोवर्धन पर दिन के समय मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया गया तो वहीं सायंकाल के समय घरों में गोवर्धन पूजा कर त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में रेवाड़ी में भी गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। दोपहर को मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया गया। शाम को मंदिरों और घरों में गोवर्धन की पूजा कर परिक्रमा दी गई। रेवाड़ी के ऐतिहासिक काली माता मंदिर संत धाम सराय बलभद्र में उत्साह के साथ गोवर्धन का त्यौहार मनाया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर के महंत बाबा अभय सिंह महाराज ने बताया कि काली माता मंदिर संत धाम सराय बलभद्र में पहली बार गोवर्धन बनाया गया और विधि विधान से इसकी पूजा की गई। अभय सिंह महाराज ने बताया कि मंदिर में इस सितंबर माह में (7 से 14 सितंबर तक) भागवत कथा का आयोजन किया गया था उस समय भी गोबर से गोवर्धन की प्रतिमा बनाकर गोवर्धन पूजा की गई थी तब से उनके मन में निरंतर यह विचार आ रहा है कि दिवाली पर भी गोवर्धन पूजा कर परिक्रमा की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से इस बार पहली बार गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया उसके पश्चात कढ़ी बाजरा का प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष से मंदिर में प्रत्येक दिवाली पर गोवर्धन पूजा की जाएगी तथा अन्नकूट का प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। इस अवसर पर अभय सिंह महाराज, पंडित मुकेश शर्मा, प्रधान राजेश सैनी, हेमंत शर्मा, वार्ड नंबर 14 से समाजसेवी प्रथम अग्रवाल, मोहित रामपुरा, दीपक सैनी, हिमांशु, जतिन, हर्षित, अंश सैनी, अश्वनी रस्तोगी, दर्शन रेडिमेड, रामाशंकर, लालचंद सैनी, वीना, सुशीला, खुशी तथा प्रीति सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें