Godda News: मोहम्मद हिदायत अली हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार
ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- हनवारा थाना क्षेत्र के ग्राम परसा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच 18/10/2025 को मारपीट हुई, जिसमें मो. हिदायत अली की मृत्यु हुई और दो व्यक्ति, अब्दुश शुभान व मो. असद गंभीर रूप से घायल हुए। इस मामले में हनवारा थाना कांड संख्या 48/25 दर्ज की गई। सात नामजद अभियुक्तों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। 26.10.2025 को गुप्त सूचना के आधार पर महागामा थाना क्षेत्र से मो. उमर (60) को गिरफ्तार किया गया। उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसे न्यायालय में पेश कर मंडल कारा, गोड्डा भेजा गया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें