Godda News: नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर फिजिकल चैलेंज के लिए झारखंड टीम घोषित




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  मुंबई में 4 से 7 नवंबर तक आयोजित नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर फिजिकली चैलेंज्ड के लिए 15 सदस्यीय झारखंड टीम की घोषणा झारखंड दिव्यांग क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत झा ने बुधवार को की। संघ के महासचिव एवं ख्यातिनाम क्रिकेटर मनीष कुमार सिंह की कप्तानी में घोषित टीम में श्री सिंह सहित सर्वाधिक चार खिलाड़ी एवं कोच गोड्डा से हैं। टीम इस प्रकार है: मनीष सिंह कप्तान (गोड्डा), बलराम कुमार उपकप्तान (कोडरमा), भोला पासवान , राजेंद्र प्रसाद एवं मुकेश कोतवाल ( सभी गोड्डा), विष्णु कुमार एवं मो . मुस्तफा (धनबाद), सुमित कुमार ओझा (रामगढ़), सोएब अंसारी (देवघर), आर्यन कुमार गुप्ता एवं अबु ताहिर (पाकुड़), राहुल कुमार राम (कोडरमा), मो. नसीम अंसारी (रांची) तथा थॉमस किस्कू (साहेबगंज)। चंदन सिंह (गोड्डा) को कोच सह टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है। टीम दो नवंबर को मुंबई के लिए प्रस्थान करेगी।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें