Bhagalpur News:जदयू कार्यकारी जिलाध्यक्ष को किया गया सम्मानित


ग्राम समाचार, भागलपुर। जदयू के पूर्व महानगर अध्यक्ष सुड्डू साई के आवास पर गुरुवार को एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनता दल (यूनाइटेड) भागलपुर ज़िला के कार्यकारी जिलाध्यक्ष के रूप में विवेकानंद गुप्ता को मनोनीत किए जाने के उपलक्ष्य में जदयू परिवार के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्ण और पारिवारिक माहौल में हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सोनी कुमारी, महानगर अध्यक्ष शालिनी साह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव शाबाना दाउद, हसनैन अंसारी, जदयू नेता राकेश कुमार ओझा, महानगर जदयू उपाध्यक्ष संजू तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपक सिंह, महासचिव मोनी मिश्रा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की नगर अध्यक्ष यास्मीन अंसारी, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष सिप्पू मंडल, महानगर युवा जदयू अध्यक्ष दीपक चौहान,श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष विकास कुमार, शमशेर सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने विवेकानंद गुप्ता को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके नेतृत्व में जदयू को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई। सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि विवेकानंद गुप्ता का संगठनात्मक अनुभव और समर्पण भावना पार्टी को ज़मीनी स्तर पर नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है। अपने संबोधन में विवेकानंद गुप्ता ने सभी जदयू कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह सम्मान मेरे लिए नहीं, बल्कि पूरे जदयू परिवार के समर्पण और मेहनत का प्रतीक है। मैं संगठन को सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करता रहूंगा।‌ भीउन्होंने विशेष रूप से सुड्डू साई का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके स्नेह, मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही यह आयोजन संभव हो सका है। उन्होंने सदैव संगठन में एकता और अनुशासन का संदेश दिया है।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें