ग्राम समाचार, भागलपुर। राजद नेता पवन कुमार भारती के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को गोराडीह प्रखंड क्षेत्र के मुरहन पंचायत के पूर्व मुखिया प्रमोद कुशवाहा एवं उनके धर्म पत्नी अमृता सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल कहलगांव के भावी विधायक प्रत्याशी रजनीश यादव के समर्थन में आस्था व्यक्त किया। इस मौके पर रजनीश यादव ने कहा कि कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में इस तरह का समर्थन लगातार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों बिरनौध में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सभा के बाद से लगातार लोगों का जन-समर्थन मिल रहा है। जनता ने तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि गोपाल यादव पूर्व मुखिया बासुकी यादव राजू सिंह गुरुदेव यादव, दीपक कुमार आदि मौजूद थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें