Rewari News :: वंदना पोपली की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई

रेवाड़ी भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई द्वारा जिला  कार्यालय में सोशल मीडिया पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की मुख्य वक्ता जिला अध्यक्षा वंदना पोपली रही व बैठक की अध्यक्षता सोशल मीडिया प्रमुख सावन सैनी ने की।


यह बैठक पार्टी की डिजिटल पहुंच और संचार रणनीति को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई। इसमें जिले के सभी वर्तमान सोशल मीडिया पदाधिकारियों रहे। बैठक का प्राथमिक उद्देश्य वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में सोशल मीडिया की भूमिका, पार्टी के संदेशों का प्रभावी प्रसार और आगामी कार्यक्रमों की डिजिटल रणनीति पर चर्चा करना है। जिला अध्यक्षा श्रीमती वंदना पोपली जी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इस बैठक में पूर्ण उत्साह और सहयोग के साथ भाग लेने के लिए धन्यवाद किया व आने वाले कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया। यह बैठक पार्टी की डिजिटल टीम के समन्वय और प्रभावशीलता को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे सोशल मीडिया प्रमुख सावन सैनी ने सभी सोशल मीडिया पदाधिकारी का बैठक में पहुंचने पर धन्यवाद किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं में जिला सह प्रमुख मनजीत सिंह, मनीष कुमार, अधिवक्ता रीना, चंद्र मोहन, रंजन प्रकाश व प्रमुख सुमन लता, उज्जवल गुप्ता, मनवीर महलावत, सौरभ सैनी, नितिन यादव, शोभा कोशिक, अभिषेक डागर, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, नीतू चौधरी व जिला कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें