जननायक जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जगदीश नेहरा पर विश्वास जताते हुए जजपा जिला अध्यक्ष किसान सैल की जिम्मेदारी दी है।
जगदीश नेहरा ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के संरक्षक चौधरी अजय सिंह चौटाला, पूर्व उप मुख्यमंत्री चौधरी दुष्यंत सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष किसान सैल नरेश द्वारका सहित शीर्ष नेतृत्व और जिला अध्यक्ष चौ. विजय पंच का आभार जताया है और कहा कि पार्टी ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वो अच्छी तरह से निर्वहन करते हुए संगठन विस्तार की मजबूती के लिए कार्य करेंगे ओर पार्टी की नीतियों को हर एक किसान, कमेरे तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय पंच ने कहा पार्टी दिन-प्रतिदिन संगठन का विस्तार करने का कार्य कर रही है जगदीश नैहरा खुद एक किसान कमरे का बेटा है जो किसान की हर दिक्कत परेशानी को अच्छी तरीके से समझता है इसलिए किसान कमैरे की आवाज बुलंद करने के लिए जगदीश नैहरा हमारी पार्टी का मेहनती साथी है जो संगठन को आगे बढ़ने का काम करेगा। वहीं दूसरी ओर जननायक जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सुमन शर्मा पर विश्वास जताते हुए जजपा महिला जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।
सुमन शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के संरक्षक चौधरी अजय सिंह चौटाला, पूर्व उप मुख्यमंत्री चौधरी दुष्यंत सिंह चौटाला, महिला प्रदेश अध्यक्ष रजनी मलिक, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, महिला प्रदेश प्रभारी किरण पूनिया सहित शीर्ष नेतृत्व और जिला अध्यक्ष चौ. विजय पंच का आभार जताया है और कहा कि पार्टी ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वो अच्छी तरह से निर्वहन करते हुए संगठन विस्तार की मजबूती के लिए कार्य करेंगी और पार्टी की नीतियों को हर घर के चूल्हे तक पहुंचाएंगी। हरियाणा में नैना सिंह चौटाला जी की वजह से ही पंचायती राज में महिलाओं को 50% आरक्षण और राशन वितरण में 33% आरक्षण मिल पाया है। नैना सिंह चौटाला जी ने जिला, तहसील, और गांव स्तर पर हरि चुनरी चौपाल कर कर महिलाओं की आवाज बुलंद की है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय पंच ने कहा सुमन शर्मा पढ़ी-लिखी और सरल स्वभाव की धनी हैं जिनकी महिलाओं में अच्छी पकड़ है जो महिला वर्ग को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए जिला भर में घूम-घूम कर महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ रही हैं और पार्टी संगठन का विस्तार कर रही हैं।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें