हरियाणा में जेजेपी जननायक जनता पार्टी की ओर से संगठन विस्तार करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने प्रबुद्ध समाजसेवी विपिन यादव माजरा पर फिर से विश्वास जताते हुए जेजेपी युवा प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।।विपिन यादव ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के संरक्षक चौधरी अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री चौधरी दुष्यंत सिंह चौटाला, पूर्व विधायक नैना सिंह चौटाला, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।
विपिन यादव ने कहा कि पार्टी ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वो अच्छी तरह से निर्वहन करते हुए संगठन विस्तार की मजबूती के लिए कार्य करेंगे ओर पार्टी की नीतियों को घर घर तक पहुंचाएंगे। विपिन यादव ने कहा कि प्रदेश में जेजेपी का जनाधार बढ़ता जा रहा है ओर विशेष तौर पर युवा वर्ग भाई दिग्विजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें