ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर सोमवार को पथरगामा बड़ी दुर्गा मंदिर में 1100 कलश के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। पथरगामा सुन्दर नदी में कलश में जल भरा गया। पंडित आचार्य आकाश कुमार, पाठ कर्ता नारायण कुमार, मनोज मिश्रा, संजय कुमार के द्वारा कलश पूजन के बाद ढोल बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। यजमान में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रदीप भगत थे।
शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु जय माता दी का जयकारा लगाते चल रहे थे। शोभा यात्रा के बाद मंदिर में कलश की स्थापना की गई। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे। वहीं पुलिस निरीक्षक विष्णु देव चौधरी, सहायक अवर निरीक्षक गौतम शाह विधि व्यवस्था में लगे हुए थे। इधर कलश स्थापना के साथ ही नवरात्रि प्रारम्भ हो गया। दुर्गा पाठ से वातावरण गुंजायमान हो रहा है।पूजा पंडाल और मंदिर से लेकर बाजार तक ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाया गया है।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें