ग्राम समाचार,पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- सूर्या हांसदा एनकाउंटर के मामले में भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा पथरगामा में एक आक्रोश प्रदर्शन रैली निकाली गई। यह आक्रोश रैली घाट पथरगामा शिव मंदिर से निकलकर प्रखंड परिसर पथरगामा तक गया। प्रदर्शन रैली के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए गोड्डा के पूर्व विधायक अमित कुमार मंडल ने कहा यह फर्जी इनकाउंटर दिखा कर हत्या की गई। राज्य पुलिस अपराधी बता रही है, लेकिन वो विभिन्न दलों से चुनाव भी लड़ चुके थे। वो आदिवासी गरीब बच्चों को पढ़ाते थे। साथ ही वो क्षेत्र मे अवैध उत्खनन का विरोध करते थे। गोड्डा के पूर्व विधायक अमित कुमार मंडल ने फर्जी इन काउंटर का सीबीआई जांच कराने की मांग की है। प्रदर्शन के बाद महामहिम. राज्यपाल के नाम पथरगामा बीडीओ नितेश कुमार गौतम को ज्ञापन सौंपा। मौके पर जिला महामंत्री राजेश टेकरीवाल, दिलीप सिंह, मुनी लाल भगत, नरसिंह भगत, संजय झा, चुन्ना भगत, सुबोध साह सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।
Pathargama News: सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में भाजपाइयों ने पथरगामा में निकाला आक्रोश रैली
ग्राम समाचार,पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- सूर्या हांसदा एनकाउंटर के मामले में भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा पथरगामा में एक आक्रोश प्रदर्शन रैली निकाली गई। यह आक्रोश रैली घाट पथरगामा शिव मंदिर से निकलकर प्रखंड परिसर पथरगामा तक गया। प्रदर्शन रैली के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए गोड्डा के पूर्व विधायक अमित कुमार मंडल ने कहा यह फर्जी इनकाउंटर दिखा कर हत्या की गई। राज्य पुलिस अपराधी बता रही है, लेकिन वो विभिन्न दलों से चुनाव भी लड़ चुके थे। वो आदिवासी गरीब बच्चों को पढ़ाते थे। साथ ही वो क्षेत्र मे अवैध उत्खनन का विरोध करते थे। गोड्डा के पूर्व विधायक अमित कुमार मंडल ने फर्जी इन काउंटर का सीबीआई जांच कराने की मांग की है। प्रदर्शन के बाद महामहिम. राज्यपाल के नाम पथरगामा बीडीओ नितेश कुमार गौतम को ज्ञापन सौंपा। मौके पर जिला महामंत्री राजेश टेकरीवाल, दिलीप सिंह, मुनी लाल भगत, नरसिंह भगत, संजय झा, चुन्ना भगत, सुबोध साह सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें