Jamshedpur News: चाकुलिया बाजार में ट्रक के चपेट में आने से खिजुरिया निवासी रामदास मुर्मू की मौत


ग्राम समाचार संवाददाता: चाकुलिया/ जामशेदपुर: चाकुलिया नगर  पंचायत के बिरसा चौक के पास  गुरुवार शाम को दर्दनाक घटना घटी, जिसमें खिजुरिया श्यामसुंदर निवासी 35 वर्षीय रामदास मुर्मू की ट्रक  की चपेट में आने से  घटना स्थल पर मौत हो गई. प्राप्त जानकारी  के अनुसार वह अपनी बेटी के साथ जरुरतमंद समान खरीदने के लिए विरसा चौक स्थित बाजार आए थे, और समान खरीद कर लौट ही रहे  थे, कि इस वक्त पर भारी समान लदे ट्रक की चपेट में रामदास मुर्मू और उनकी  बेटी आ गए. गनीमत रहा कि  बेटी छींटक कर  दुर जाकर गिरी पर पिता रामदास मुर्मू ट्रक के चपेट में आने से गम्भीर  चोट लगी  जिसके कारण मुह और कान खून निकलने लगा और तड़प-तड़प कर उनकी जान चली गई. बताते चलें कि उपल मुर्मू एनडी रुगंटा बालिका विद्यालय में नवम वर्ग की छात्रा है. पिता रामदास मुर्मू बेटी के जरुरतमंद समान खरीदने के खिजुरिया श्यामसुंदर से आए थे और बेटी को एनडी रुगंटा में पहुंच कर वापस घर लोटने वाले थे.पर उनके साथ अनहोनी घटना का शिकार हो गए. आनन-फानन में उसे चाकुलिया सीएचसी इलाज के लिए ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किए.
 घटना की बड़ी वज़ह भारी वाहनों की एंट्री पर रोक नहीं  लगना बताया  जा रहा है. इस घटना ने एक बार फिर से बड़ी गाड़ियों की एंट्री पर रोक नहीं होने की समस्या को उजागर किया हैं. चाकुलिया में सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक बड़ी गाड़ियों को नो एंट्री की व्यवस्था है, लेकिन सख्त से इसका पालन नहीं किया जा रहा है. वज़ह आए आए दिन अनहोनी घटनाएं घट रही हैं. दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चाकुलिया क्षेत्र में बायपास रोड की आवश्यकता है, जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

 श्री कालीदास मूर्मू,  जामशेदपुर।

Share on Google Plus

Editor - कालीदास मुर्मू , जमशेदपुर

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें