Godda News: चयन प्रतियोगिता के तीसरे दिन फुटबॉल के लिए हुआ प्रतिभा परीक्षण



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-   ‌पर्यटन, कला - संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित खेल प्रतिभा चयन प्रतियोगिता के तहत रविवार को तीसरे दिन जिला स्तरीय चयन शिविर का आयोजन स्थानीय गांधी मैदान में किया गया।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो ने बताया कि आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र एवं जेएसएसपीएस के लिए 10 से 14 तथा 16 से 22 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए आयोजित उक्त शिविर में सर्वाधिक प्रतिभागिता फुटबॉल के लिए रही जिसका स्किल टेस्ट रविवार को हुआ। शिविर के सफल संचालन में जिला ओलंपिक संघ संयोजक देवाशीष झा, कुश्ती एवं हॉकी संघ सचिव सुरजीत झा,

कबड्डी के एनआईएस प्रियव्रत परमेश, रेफरी शक्ति कुमार तथा जिला सचिव दीपक कुमार सिंह, खो - खो संघ सचिव भूपेश कुमार, बैडमिंटन कोच रानू राणा, तीरंदाजी कोच राजा कुमार, प्रसिद्ध पहलवान राहुल कुमार एवं जीत सिंह, करणदेव कुमार सहित जिला खेल संयोजक रोहित प्रत्यय के अलावा कार्यालय कर्मी सौरभ कुमार एवं रोहित प्रत्यय का योगदान उल्लेखनीय रहा।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें