Godda News: उपायुक्त ने की जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- डीसी ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित कर जिले के तीन सड़क पंजवारा- गोड्डा रोड, सुंदरपहाड़ी- गोड्डा रोड, नुनाजोर- पाकुड़ रोड के मेंटेनेंस कार्य की ली जानकारी। साथ ही जिनमें कमी पाई गई उन्हें संबंधित रोड डिवीजन के कार्यपालक अभियंता को अक्टूबर माह के अंत तक सभी कार्यों को पूर्ण करने का दिया निर्देश। दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुचाने में मदद कर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की जान बचाया जा सके इसके लिए सड़क दुर्घटना में घायल को अस्पताल ले जाने वाले गुड सेमेरिटन को सम्मानित करने का दिया गया निर्देश ताकि जागरूक हो लोग।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें