ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- हिन्दी दिवस के अवसर पर रविवार शाम जिला प्रशासन गोड्डा के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय द्वारा विचार सह कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, बतौर विशिष्ट अतिथि जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो एवं लोक मंच सचिव सर्वजीत झा "अंतेवासी" ने दीप प्रज्वलित कर किया। साहित्यकार शिव कुमार भगत की अध्यक्षता एवं युवा साहित्य सेवी सुरजीत झा के संचालन में स्थानीय हटिया चौंक स्थित मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम के प्रथम सत्र में आयोजित "हिन्दी के विकास में संताल परगना के साहित्यकारों की
भूमिका" विषयक विचार गोष्ठी में शिव कुमार भगत, प्रवीण तिवारी, डॉ. ब्रह्मदेव कुमार, सर्वजीत झा "अंतेवासी" एवं दिलीप तिवारी ने विषयक विचार किया वहीं द्वितीय सत्र में आयोजित कवि सम्मेलन में शिव कुमार भगत, डॉ. ब्रह्मदेव कुमार, डॉ. स्मिता शिप्रा, सुरजीत झा, शैलेंद्र प्रसाद, शैलेंद्र कुमार राम, अधिवक्ता अनंत नारायण दुबे, ओम प्रकाश मंडल, मनीष कुमार सिंह, प्रकाश यादव, विपुल कुमार दुबे, मो. फिरोज अहमद, विनिता प्रियदर्शिनी, ऋतंभरा मीठी, सोनू कुमार झा, तापसी विश्वास एवं मौसम कुमार झा ने अपनी रचनाओं से खूब समा बांधा। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री उरांव ने जहां हिंदी प्रेमियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि हिन्दी निरंतर अपने विकास पथ पर अग्रसर है वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. महतो ने कहा कि हिन्दी ने पूरी दुनिया में एक मजबूत भाषा के रूप में खुद को स्थापित कर लिया है।
इसकी महत्ता और सत्ता का लोहा दुनिया मान चुकी है। धन्यवाद ज्ञापन सर्वजीत झा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में लाइब्रेरियन विवेक कुमार के अलावा पहलवान राहुल कुमार, रौशन कुमार साह एवं जीत सिंह का योगदान सराहनीय रहा। सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संजीव कुमार झा, अमरेंद्र सिंह, दीपक कुमार, मनीष झा, आकाश कुमार, रिम्मी कुमारी, सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी उपस्थित थे।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें