रेवाड़ी में भाजपा लीगल सेल ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत ग्राम बोलनी में एक निःशुल्क कानूनी परामर्श शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का नेतृत्व लीगल सेल के जिला अध्यक्ष एडवोकेट बिरेन कुमार यादव ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर उनके साथ जिला उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, प्रवक्ता एडवोकेट नितेश अग्रवाल, पार्षद मीना यादव, पूर्व सरपंच नरेश यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन से प्रारंभ सेवा पखवाड़ा समाज सेवा को समर्पित है और इसी कड़ी में भाजपा लीगल सेल ग्रामीणों तक न्याय और कानूनी जागरूकता पहुँचाने का कार्य कर रहा है। वहीं ग्रामीणों को जीएसटी रिफॉर्मस के बारे में भी बताया गया। उन्होने बताया कि जीएसटी रिफॉमर्स से देश की जनता को टैक्स की दरों में काफी राहत मिली है।
एडवोकेट बिरेन कुमार यादव ने बताया कि शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं, परिवारिक विवाद निपटान, भूमि व उत्तराधिकार संबंधी कानून, महिला एवं वरिष्ठ नागरिक अधिकार आदि विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही, लोगों की व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर उन्हें निशुल्क परामर्श भी उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर लीगल सेल के अन्य पदाधिकारियों ने भी ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि भाजपा सदैव आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है और भविष्य में भी ऐसे शिविर नियमित रूप से लगाए जाते रहेंगे।
ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी हैं क्योंकि अक्सर जानकारी के अभाव में लोग अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। इस अवसर पर एडवोकेट विरेन्द्र यादव, निरंजन यादव, प्रमोद चौहान, अभिषेक भारद्वाज, सुनीता यादव, प्रवीण यादव, रामसिंह छाबड़ी, यशवनी कुमार, आजाद, ममता कुमारी, राहुल यादव, कपिल यादव, रविन्द्र यादव, दामोदर, टार्जन यादव, प्रदीप चौहान व सुनील चौहान सहित अनेक पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें