रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा ने शनिवार को जिला के गांव देवलावास, कमालपुर, निखरी, मांमड़िया ठेठर गांवों के खेतों में खरीफ फसलों की गिरदावरी का निरीक्षण किया। डीसी ने राजस्व विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फसलों की गिरदावरी में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
![]() |
| खेतों में खरीफ फसलों की गिरदावरी कार्य का निरीक्षण करते डीसी अभिषेक मीणा तथा DRO प्रदीप देशवाल आदि। |
डीसी ने कहा है कि गिरदावरी खेती से जुड़ी एक अहम प्रक्रिया है, जो साल में दो बार रबी और खरीफ की फसल के दौरान की जाती है। गिरदावरी का कार्य पटवारी द्वारा किया जाता है। इसमें फसल से संबंधित जानकारी को राजस्व विभाग में दर्ज किया जाता है, जैसे कितने रकबे में कितनी और कौन सी फसल की बुआई की गई है।
पटवारी अपने एरिया के किसानों के पास जाकर जानकारी को इकठ्ठा करके गिरदावरी रिपोर्ट को तैयार करता है। सरकार द्वारा पटवारियों को टैब उपलब्ध करवाए गए हैं और पटवारी मौके पर जाकर टैब से गिरदावरी का कार्य करके डाटा एकत्रित करता है। इस दौरान एसीयूटी रूहानी, डीआरओ प्रदीप देशवाल सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें