रेवाड़ी में अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की ओर से हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत भाषा उत्सव का आयोजन किया गया। भाषा, संस्कृति व संकल्प के विभिन्न आयामों को आत्मसात करते हुए बच्चों ने साहित्य की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
परिषद् महामंत्री गोपाल शर्मा वसिष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सरकुलर रोड़ स्थित विश्वकर्मा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया गया। ख्याति प्राप्त साहित्य पुरोधा व रेवाड़ी के गरिमामयी लेखक व कवि बाबू बालमुकुंद गुप्त को समर्पित कार्यक्रम में 15 विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। उन्होंने कविता, भाषण, नाटक व नृत्य के माध्यम से अपने विचार प्रकट किए। समारोह की अध्यक्षता परिषद् कुछ प्रांतीय पदाधिकारी व वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. रमेश चन्द्र शर्मा जी ने की।
परिषद् संरक्षक आचार्य राम तीर्थ तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या व परिषद अध्यक्षा श्रुति शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम बाबू बालमुकुंद गुप्त की साहित्यिक सेवाओं व आज के युग में हिंदी भाषा की प्रासंगिकता पर केंद्रित रहा। प्रो.शर्मा ने विद्यार्थियों को हिंदी अपनाकर देश का गौरव बढाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ध हिंदी के प्रचार-प्रसार और साहित्यिक चेतना को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें