Rewari News :: सृष्टि के रचयिता श्री विश्वकर्मा जयंती महाकुंभ राज्य स्तरीय समारोह रोहतक में 17 सितंबर को होगा :: रामचंद्र जांगड़ा

 

जांगिड़ सामुदायिक भवन रेवाड़ी में सृष्टि के रचयिता श्री विश्वकर्मा जयंती महाकुंभ राज्य स्तरीय समारोह 17 सितंबर 2025 को अनाज मंडी रोहतक में राजकीय स्तर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं अध्यक्षता रामचंद्र जांगड़ा राज्यसभा सांसद की अगवाई में होने वाले कार्यक्रम में सांसद रामचंद्र जांगड़ा का जिला सभा के अध्यक्ष कैलाश चंद्र जांगिड़ की अध्यक्षता में कार्यकारिणी, प्रबुद्ध नागरिकों व अन्य समाज की इकाइयों के पदाधिकारीयों द्वारा भव्य अभिनंदन स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद रामचंद्र जांगड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली,प्रदेश अध्यक्ष खुशीराम जांगड़ा, जिला अध्यक्ष जांगिड़ सभा कैलाश चंद्र जांगिड़, डॉ.आर. के. जांगड़ा विश्वकर्मा, राजकुमार जांगड़ा द्वारा भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद ने 17 सितंबर को रोहतक में होने वाले राज्य स्तरीय श्री विश्वकर्मा जयंती महाकुंभ समारोह में पहुंचने के लिए जांगड़ा विश्वकर्मा समाज के बंधुओ का मार्गदर्शन और आमंत्रण हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वह पिछड़ा वर्ग समाज के उत्थान एवं प्रगति के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने 17 सितंबर को रोहतक में होने वाले प्रदेश स्तरीय भगवान विश्वकर्मा जयंती के आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विश्वकर्मा समाज हितेषी अनेक योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। जांगिड़ ब्राह्मण प्रादेशिक सभा के अध्यक्ष खुशीराम जांगिड़ ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आवाहन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.आर.के.जांगड़ा विश्वकर्मा ने कहा 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं देश के यशस्वी पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस रोहतक में मनाने हेतु महाकुंभ के रूप में विश्वकर्मा समाज एकत्रित होगा। उन्होंने कहा विश्वकर्मा समाज पीएम नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विकासशील जनहित हितेषी नीतियों में विश्वास करता है। उन्होंने कहा हरियाणा में तीसरी बात भाजपा की सरकार बनाने में विश्वकर्मा समाज ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। उन्होंने कहा विश्वकर्मा समाज को हरियाणा में लोकसभा की एक राज्यसभा की एक और विधानसभा में पांच सीटों हेतु मांग की जावेगी। उन्होंने  सांसद रामचंद्र जांगड़ा द्वारा विश्वकर्मा समाज की मांगों को राज्यसभा में उठाने हेतु आभार व्यक्त किया गया।

जांगिड़ सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा।


भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने राज्य स्तरीय समारोह और जिला भाजपा कार्यकारिणी में जांगड़ा समाज की भागीदारी में सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कैलाश संत जांगिड़ ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर खुशीराम जांगिड़ कैलाश चंद्र जांगिड़, वंदना पोपली भाजपा जिला अध्यक्ष, राजकुमार जांगिड़ प्रधान जांगिड़ ब्राह्मण समाज समिति, डॉ.आर. के. जांगड़ा विश्वकर्मा, सदस्य स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार एसटीएफ,, हेमंत कुमार प्रधान विश्वकर्मा शिक्षा समिति रेवाड़ी, जगन्नाथ पार्षद, सुरेश शर्मा पार्षद,महेंद्र सिंह, गिरधारी लाल, हरिराम जांगड़ा, दौलत राम जांगड़ा, नरेंद्र सिंह,नरेश कुमार,राधेश्याम जांगड़ा, होशियार सिंह, रवि दत्त जांगिड़,हरिराम जांगिड़,अजय जांगिड़,अश्वनी, सतपाल जांगिड़ शाखा सभा प्रधान रेवाड़ी, समाजसेवी राम सिंह जांगड़ा आदि विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के अनेकों पदाधिकारी गण विशेष रूप से उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें