Rewari News :: विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया

रेवाड़ी मंडल में तिरंगा यात्रा में उमड़ी राष्ट्रभक्ति की लहर भाजपा नेताओं सहित वाल्मीकि जन कल्याण सभा ने किया सम्मान। भारत माता की जय वंदे मातरम आदि के जयघोष से गूंजा शहर।



भारतीय जनता पार्टी की ओर से रेवाड़ी मंडल द्वारा वीरवार शाम को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति की भावना उमड़ रही थी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के नेतृत्व में इस यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, प्रभारी बलजीत यादव जिला उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा तथा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रोहताश बाल्मीकि सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।



तिरंगा यात्रा बीती शाम रेस्ट हाउस से शुरू होकर अंबेडकर चौक, महर्षि वाल्मीकि चौक होते हुए धारूहेड़ा चुंगी स्थित रेजांगला शहीद स्मारक पर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान रास्ते में अंबेडकर चौक और वाल्मीकि चौक और रेजांगला स्मारक पर माला चढ़ाकर महापुरुषों को याद किया गया। इस मौके पर वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे गूंजे।



वाल्मीकि जनकल्याण सभा एवं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहतास वाल्मीकि ने कहा कि "तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। यह यात्रा न केवल ध्वज का सम्मान है, बल्कि उन अमर शहीदों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने हमारी आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।" 



उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे 'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़कर राष्ट्रप्रेम की इस मुहिम को सफल बनाएं। यात्रा के दौरान 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के जयकारे लगाए गए। 



भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से भी अवगत कराया। भाजपा नेताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों के जरिए युवाओं को देशभक्ति से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें