Rewari News :: स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए बव्वा में निःशुल्क योग विज्ञान शिविर का आयोजन किया गया


रेवाड़ी में आमजन मानस को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने व योग क्रियाओ के माध्यम से शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने व योग क्रियाओ के माध्यम से मानसिक/ सर्वांगंगिक विकास के उद्देश्य को ध्यान मे रखते हुए आज गांव बव्वा मे निः शुल्क योग विज्ञान शिविर का आयोजन किया गया। 



योग विज्ञान शिविर की जानकारी देते हुए श्री दयानन्द आर्य, जिला प्रभारी, भारत स्वाभिमान  ट्रस्ट, रेवाड़ी, प्रधान आर समाज गांव बव्वा ने बताया कि पतंजलि योग समिति, महिला पंतजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्स्ट, रेवाडी के तत्वाधान मे एवं श्री सुरेन्द्र यादव प्रवक्ता श्री राजकुमार शास्त्री के सौजन्य एवं शीतला माता मन्दिर कमेटी बव्वा के सहयोग से गांव बव्वा मे कार्यकम का आयोजन किया गया कार्यक्रम  मे आज मुख्य अतिथि श्री नरेश यादव निदेशक प्रिन्सीपल स्वामी विवेकानंद नन्द वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रहे। अतिथिगणो का स्वागत श्री दयानन्द आर्य, जिला प्रभारी, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, रेवाडी, प्रधान आर्य समाज गांव बव्वा, सरोज आर्य,  श्री सुरेन्द्र यादव प्रवक्ता, श्री राजकुमार शास्त्री एवं शीतला माता मंदिर कमेटी बव्वा ने किया।



इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा  कि योग का हमारे जीवन मे बहुत महत्व है। योग क्रियाओ के माध्यम से मानसिक सन्तुलन के विकास के साथ साथ सर्वांगीण विकास होता है प्राचीन काल से ही योग का प्रचलन है। इसे निरन्तर अपने जीवन मे अपनाए । श्री दयानन्द आर्य, ने अपने सम्बोधन मे कहा कि इस तीन दिवसीय योग विज्ञान शिविर मे और अधिक से अधिक प्रतिभागिता करे और अपने शारिरीक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए प्रतिदिन योग क्रियाओ को अपनाये अन्त मे कमेटी के सदस्यो द्वारा सभी का आभार व्यक्त  किया गया। इस शिविर को अब आगे 15 दिवसीय योग शिविर कर दिया गया है लगातार 15 दिनो तक बहुत से लोगों को फायदा होगा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें