रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन द्वारा फील्डस्मिथ प्राइवेट लिमिटेड, बावल के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 70 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित किया गया। इस शिविर के लिए पुष्पांजलि ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्रित किया। क्लब की अध्यक्ष नेहा शर्मा ने बताया कि पिछले एक महीने में यह तीसरा रक्तदान शिविर था और इस वर्ष 3000 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित किया जा चुका है। शिविर का शुभारंभ रोहित गुप्ता (ग्लोबल हेड), रविंदर हकला (प्लांट हेड), सुखपाल सिंह (एचआर हेड), संदीप सिंह, डॉ. नवीन अदलखा, अनुराधा सैनी, राहुल जैन और प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. डिंपल गुप्ता तथा क्लब के अन्य सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
क्लब के पदाधिकारियों का कंपनी के अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया और क्लब की ओर से सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। क्लब के वरिष्ठ सदस्य डॉ. नवीन अदलखा ने बताया कि क्लब द्वारा रविवार को रोटरी रसोई में मेगा रक्तदान का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रोटरी ब्लड बैंक गुड़गांव से एक टीम आएगी। ऐसा पहली बार होगा जब ब्लड बैंक से एयरकंडीशन्ड बस आएगी। इस शिविर में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे और सीएमओ डॉ. नरेंद्र दहिया, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. वीपी यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। शिविर के प्रोजेक्ट चेयरमैन और महाराजा अस्पताल के निदेशक डॉ. मनीष तनेजा ने बताया कि हमारा लक्ष्य 150 यूनिट रक्तदान करना है और कोई भी व्यक्ति रोटरी रसोई में अपने शिविर के लिए पहले से ही अपना नाम पंजीकृत करा सकता है।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें