रेवाड़ी में महिला सांस्कृतिक संगठन DYO के बुलावे पर भिवानी में शिक्षिका मनीषा के दाह संस्कार पर बाल भवन में कैंडल प्रज्वलित श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगठन की नेत्री सुमन कुमारी ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है हर रोज दुखद घटनाएं घट रही है। देश और प्रदेश से आए दिन एक के बाद एक इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। सुमन कुमारी ने कहा कि समाज को सभ्य कहने में भी शर्म आती है। एसयूसीआई कम्युनिस्ट के जिला सचिव शेर सिंह मीरपुर ने कहा कि मनीषा की हत्या के बाद न्याय की हत्या नहीं हो इसलिए आंदोलन को न्याय मिलने तक जारी रखना होगा।
कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि पुलिस प्रशासन की कार्यशैली ने मनीषा हत्याकांड में गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। उन्होंने मांग की है कि इस हत्याकांड की जांच पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय के सीटिंग जज से करवाई जाए। डीवाईओ के जिला सचिव अजय सिंह ने कहा कि नशा, अश्लीलता ने समाज की संस्कृति को बर्बाद कर दिया है, सरकार को इन पर तुरंत रोक लगानी होगी। डॉक्टर पूनम यादव ने कहा मनीषा के कातिलों को फांसी दी जाए।
श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने वालों में विवेकी देवी, दुर्गेश, अंजु, अंजु देवी, रजनी, कृष्णा देवी, स्वाति, पूनम, गीता, मीना देवी, अनिल कुमार, पवन, सुरेंद्र कुमार सहित काफी लोगों ने हिस्सा लिया।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें