रेवाड़ी विधानसभा में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के नेतृत्व में वीरवार को निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा। अम्बेडकर चौक से रेजांगला शहीद स्मारक पर संपन्न होगी तिरंगा यात्रा। बाल्मीकि जन कल्याण सभा की ओर से यात्रा का स्वागत कर हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया।
आजादी के पर्व 15 अगस्त से ठीक पहले देश भर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। पूरा भारतवर्ष तिरंगा यात्रा से आजादी के रंग रंगा नजर आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी और विभिन्न संगठनों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति का परिचय देकर शहीदों को याद किया जा रहा है। रेवाड़ी जिले के राजगढ़, खोरी, बीकानेर, नाहड़, कोसली और बावल मंडल के बाद वीरवार को रेवाड़ी मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जिसका नेतृत्व रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव करेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए वाल्मीकि जनकल्याण सभा एवं एससी मोर्चा के प्रधान तथा मनोनीत नगर पार्षद रोहतास सिंह बाल्मीकि ने बताया कि कल शाम को अंबेडकर चौक से देशभक्ति गीतों पर तिरंगा यात्रा शुरू की जाएगी जो महर्षि वाल्मीकि चौक होते हुए रेजांगला शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर संपन्न होगी।
इस दौरान महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया जाएगा। मनोनीत पार्षद रोहतास बाल्मीकि ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बलिदानियों के सम्मान में हम सभी को नमन करना चाहिए। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को शहीदों को याद कर, उनके त्याग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने तथा अपने घरों पर तिरंगा लगाकर शहीदों को याद करने का आह्वान किया।





0 comments:
एक टिप्पणी भेजें