Godda News: तिलका मांझी इंग्लिश मीडियम स्कूल भादरिया में शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि



ग्राम समाचार, बोआरीजोर (राजाभीठा) गोड्डा:- तिलका मांझी इंग्लिश मीडियम स्कूल, भदरिया में झारखंड आंदोलन के प्रणेता और झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में एक शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।श्रद्धांजलि सभा में झामुमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक पंडित, झामुमो सदस्य मंटू पंडित, सज्जाद अंसारी, टिंकू पंडित, महेश पंडित, आदिम जनजाति जिला अध्यक्ष शोभाकांत मालतो, राजाभीठा थाना के एसआई जेकब हांसदा, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश मुर्मू समेत कई लोग शामिल हुए।विद्यालय के शिक्षक पारस कुमार, दीपक कुमार, राखी कुमारी, अजय किस्कू सहित समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने भी स्वर्गीय शिबू सोरेन के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के संचालक विजय ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान सभी ने स्वर्गीय गुरुजी के योगदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें