ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- झारखंड राज्य कुश्ती संघ की मेजबानी में 21 से 24 अगस्त तक रांची में आयोजित हो रही "अंडर - 23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता" के लिए झारखंड की टीम में गोड्डा के तीन पहलवान शामिल हैं।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला कुश्ती संघ के सचिव सुरजीत झा ने बताया कि शामिल किए गए उक्त पहलवानों में ग्रीको रोमन स्टाइल के 82 किग्रा भार स्पर्धा में लक्ष्मण बेसरा, 87 किग्रा भार स्पर्धा में पियूष कुमार साह तथा 97 किग्रा स्पर्धा में जीत सिंह के नाम शामिल हैं। श्री झा ने बताया कि किसी राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए राज्य टीम में जिला के एक साथ तीन पहलवानों का चयन एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि है।
उक्त तीनों पहलवानों ने पिछले दिनों लोहरदगा में संपन्न अंडर - 23 राज्य कुश्ती प्रतियोगिता के अपने - अपने भार स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था। इसी आधार पर इनका चयन झारखंड टीम में किया गया है।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें