Rewari News :: प्रियंका गांधी संगठन का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर चरण सिंह खेड़ा मुरार का स्वागत किया गया

रेवाड़ी में प्रियंका गांधी संगठन का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर चरण सिंह खेड़ा मुरार का जोरदार स्वागत। एससी विंग के प्रदेशाध्यक्ष भरत सिंह ने ढिल्लो आवास पर कार्यालय खोल चाय पर चर्चा की तथा संगठन विस्तार की बात कही।



रेवाड़ी के गांव खेड़ामुरार निवासी समाजसेवी चरण सिंह को प्रियंका गांधी संगठन का जिला अध्यक्ष मनोनित किया गया है। शहर के महर्षि वाल्मिकी चौक स्थित ढिल्लो आवास कार्यालय पर चरण सिंह का अभिनंदन समारोह एवं कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि संगठन के एससी विंग के प्रदेशाध्यक्ष भरत सिंह रहे। इस मौके पर विभिन्न संगठनों की ओर से जिलाध्यक्ष मनोनित करने पर चरण सिंह का फूलमाला और बुक्के देकर स्वागत किया गया। 


इस मौके पर रणधीर सिंह प्राणपुरा, राजेंद्र सिंह, मीर सिंह शाहपुरा, राजसिंह ढिल्लो, शशि देवी, राजबाला देवी, काजल कुमारी, हरिकिशन, कृष्ण कमल, राजेंद्र थानेदार, महेंद्र सिंह, मुरारीलाल, भगवान सिंह सैक्ट्री तिहाड़ा समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।


मुख्य अतिथि भरतसिंह व चरण सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। भरत सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को देशभर में मजबूती प्रदान करने के लिए प्रियंका गांधी संगठन का गठन किया गया है, जिसमें एससी विंग के प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेवारी मुझे सौंपी गई है। हमारा एक सूत्रीय कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करना है। चुनाव चाहे कोई भी हो, मंच चाहे कोई भी हो, हमें केवल ‘हाथ’ की ताकत को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि संगठन ने चरण सिंह जैसे मिलनसार, समाजसेवी व कर्मठ युवा को जिम्मेवारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से निश्चित रूप से कांग्रेस को बड़ी मजबूती मिलेगी।


जिलाध्यक्ष चरण सिंह ने अपने मनोनयन पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे तन-मन-धन के साथ पूरी मेहनत करके उस पर खरा उतरा जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की जल्द ही जिला टीम गठित की जाएगी। साथ ही गांव-गांव व वार्डों में जाकर लोगों को संगठन के साथ जोड़ा जाएगा। जो कार्यकर्ता पार्टी से कुछ खफा चल रहे हैं, उन्हें मनाकर संगठन में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।


Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें