Godda News: भाषण प्रतियोगिता में सोहन, पीहू, मानसी एवं रंगत बने विजेता



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  खेल दिवस के अवसर पर खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन गोड्डा के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय द्वारा जिला कुश्ती संघ के सहयोग से आयोजित भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में एन जी प्लस टू पथरगामा के छात्र सोहन कुमार पहले स्थान पर,प्लस टू सुंदर पहाड़ी के गोपी सोरेन दूसरे स्थान पर तथा प्लस टू सुंदर पहाड़ी के ही आकाश कापरी तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर ग्रुप में अंग्रेजी में भाषण के लिए जहां सेंट थॉमस स्कूल की पीहू श्रीवास्तव को प्रथम पुरस्कार, ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल की रितिका राज को दूसरा पुरस्कार तथा ज्ञानस्थली की ही उजमा कौशर को तीसरा पुरस्कार मिला वहीं हिंदी में भाषण के लिए सीएम एसओइ की मानसी कुमारी को प्रथम तथा ज्ञानस्थली की पारी कुमारी एवं श्रुति गुप्ता को क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार मिला। सब जुनियर वर्ग में ज्ञानस्थली की रंगत प्रिया विजेता रही। विजयी प्रतिभागियों को बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव तथा बतौर विशिष्ट अतिथि जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो ने मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया। तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल में सुरजीत झा, मनीष सिंह एवं दीपक कुमार शामिल थे। इस अवसर पर बतौर अतिथि लोक मंच सचिव सर्वजीत झा एवं जिला कुश्ती संघ के वरीय उपाध्यक्ष धनंजय त्रिवेदी, सचिव सुरजीत झा, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष आशुतोष झा, संयुक्त सचिव आकाश कुमार एवं दयाशंकर, सदस्य मुकेश भारती, पहलवान राहुल कुमार, रौशन कुमार साह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रतियोगिता के संयोजक सुरजीत झा ने किया। इस अवसर पर राज्य प्रतिनिधि के तौर पर मो. सरवर उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें