ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- झारखंड राज्य कुश्ती संघ के तत्वावधान में 10 एवं 11 अगस्त को लोहरदगा में आयोजित अंडर 23 कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल गोड्डा के पांच पहलवानों में से चार ने पदक हासिल कर प्रतियोगिता में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज की। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला कुश्ती संघ के सचिव सुरजीत झा ने बताया कि इन चार पदकों में तीन सोना और एक रजत है जो गोड्डा के पहलवानों का राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। कुश्ती के ग्रीको रोमन स्टाइल स्पर्धा के 82 किग्रा भार स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्मण बेसरा, 87 किग्रा भार स्पर्धा के स्वर्ण पदक विजेता पियूष कुमार साह, 97 किग्रा के स्वर्ण विजेता जीत सिंह, 60 किग्रा के रजत पदक विजेता सिंटू कुमार एवं प्रशिक्षक राहुल कुमार का मंगलवार सुबह गोड्डा वापसी पर जिला कुश्ती संघ द्वारा पुष्प अभिनंदन करते हुए इनका गर्मजोश स्वागत हुआ। स्वागत को रेलवे स्टेशन पहुंचे लोक मंच सचिव सर्वजीत झा "अंतेवासी", जिला कुश्ती संघ के वरीय उपाध्यक्ष सह हॉकी गोड्डा के अध्यक्ष मनोज कुमार पप्पु, उपाध्यक्ष आशुतोष झा एवं अमित सिंह ने पहलवानों का पुष्प अभिनंदन करते हुए इस उपलब्धि को गोड्डा की बहुत बड़ी उपलब्धि बताया। श्री झा ने बताया कि अंडर 23 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के आयोजन की मेजबानी भी झारखंड को ही मिली है जिसका आयोजन 22 से 24 अगस्त तक रांची में होना है। बताया की गोड्डा के इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो के अलावा जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों में धनंजय त्रिवेदी, मनीष कुमार सिंह, अमित राय, अखिल कुमार झा, दयाशंकर, नीतीश आनंद, पंकज यादव एवं रौशन कुमार साह ने बधाई दी है।
Godda News: गोड्डा के पहलवानों ने लाए तीन सोना और एक चांदी

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें