Rewari News :: विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बेटियों को सबल बनाने की पहल, आत्मरक्षा प्रशिक्षण होगा निशुल्क

रेवाड़ी में किशोरियों को समर्थ एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में 'तेजस्विनी भव : कार्यक्रम' के तहत एक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रेवाड़ी में शक्ति साधना केंद्र की शाखा का शुभारंभ करना रहा।


इस शाखा के माध्यम से विद्यालय की बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण निशुल्क प्रदान किया जाएगा, जिसमें युद्ध कौशल, लाठी एवं छुरी संचालन, तथा मार्शल आर्ट जैसी विधाओं को शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि आज के समय में बेटियों को निर्भीक, सबल और आत्मनिर्भर बनाना समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।



कार्यक्रम की मुख्य वक्ता दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका नेहा जी रहीं। वहीं, भिवानी विभाग संयोजिका रुचि जोशी का भी सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में विशेष रूप से एडवोकेट मोनिका, सामाजिक कार्यकर्ता उपासना बहन, सुशीला, मीनाक्षी, प्रीति वाला, प्रीति शर्मा, मोनिका शर्मा, महिला स्टाफ और विद्यालय की बड़ी संख्या में किशोरियाँ उपस्थित रहीं।



विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती श्रुति शर्मा ने आगंतुक वीरांगनाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा—



“यह हमारे लिए गर्व और उत्साह का विषय है कि विद्यालय में बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। यह पहल बेटियों को आत्मविश्वासी बनाएगी और वे जीवन के हर क्षेत्र में साहसपूर्वक खड़ी रह सकेंगी।”



कार्यक्रम के अंत में “हम बनेगी भारत की तेजस्विनी” का संकल्प दोहराया गया और भारत माता की जय के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें