रेवाड़ी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुंडल के प्रांगण में खिलाड़ियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। खंड खोल की ब्लॉक स्तर पर शिक्षा विभाग द्वारा अंडर/11 स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च विद्यालय-पुनसीका में किया गया। विद्यालय पहुंचने पर सभी टीमों का जोरदार स्वागत किया गया।
मुख्याध्यापक व टीम इंचार्ज सुधीर यादव (स्टेट अवार्डी) और शिक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुंडल की खो-खो खेल की लड़के व लड़कियों की दोनों टीमों ने अपना जौहर दिखाते हुए 21वीं बार अपना परचम लहराते हुए खंड स्तर पर "प्रथम" स्थान हासिल कर दोनों ट्रॉफी अपने नाम की। वही छात्रा पूजा ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। वहीं राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुंडल की अंडर-14 की लड़के व लड़कियों की दोनों टीमों ने भी खंड स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। इन टीमों के इंचार्ज देशराज पीटीआई रहे।
खंड शिक्षा अधिकारी संतोष तंवर ने सरकार की शिक्षा नीति के साथ-साथ खेल नीति पर भी जोर दिया। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इसे महत्वपूर्ण अंग मानना और चारों टीमों को अपना शुभाशीष दिया। खंड खोल की चेयरपर्सन श्रीमती गोमती पंवार ने शुभाशीष देते हुए फल आहार बच्चों को भेंट करवाया। डॉ रामफल सरपंच और समाजसेवी नीटू चौहान उर्फ जीतपाल चौहान ने भी बच्चों को आहार भेंट किया। एसएमसी प्रधान कोमल व रमेश ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए सभी चुनौतियों को मात देते हुए आगे बढ़ाने को कहा और भविष्य में इससे भी अधिक ऊंचाइयों छूने को कहा।
सुधीर यादव (स्टेट अवार्डी) ने बताया कि हमारे राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय कुंडल से खो खो की 4 टीमें (48 खिलाड़ी) लड़के व लड़कियां जिला स्तर पर खंड खोल का प्रतिनिधित्व करेगी। इस अवसर पर रा. मा. विद्यालय कुंडल के प्रभारी सुधीर कुमार, योगेश कुमार सामाजिक अध्यापक, ममता कुमारी संस्कृत अध्यापिका, शिक्षक शशि कुमार व लक्ष्मी नारायण, राजीव भारत सिंह समाजसेवी, पप्पू, संतरा देवी, पूनम चौहान, स्नेहलता, बाला देवी, ममता, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें