Rewari News :: दीपिका अग्रवाल को अग्रवाल वैश्य समाज की महिला कार्यकारी उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

अग्रवाल वैश्य समाज रेवाड़ी के जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने अग्रवाल वैश्य समाज के प्रति रुचि को देखते हुए दीपिका अग्रवाल को रेवाड़ी विधानसभा महिला कार्यकारी उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। दीपिका अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, प्रदेश महिला अध्यक्ष सुशीला सर्राफ, प्रदेश महिला सचिव संतोष जैन, अग्रवाल वैश्य समाज रेवाड़ी जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल, रेवाड़ी विधानसभा महिला अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल का आभार जताया है। 



उन्होंने वैश्य समाज को आगे बढाने, वैश्य समाज की एकजुटता के लिए कार्य करने, समाज के लोगों को संगठित करने और अग्रवाल वैश्य समाज से वैश्य समाज के लोगों को जोड़ने का आश्वासन दिया है। उनकी इस नियुक्ति पर अग्रवाल वैश्य समाज की रेवाड़ी विधानसभा महिला अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, प्रदेश युवा प्रवक्ता नीतेश अग्रवाल, रेवाड़ी विधानसभा अध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल रेवाड़ी विधानसभा महिला उपाध्यक्ष रेखा अग्रवाल, रेवाड़ी विधानसभा महिला सचिव सपना कुमारी अग्रवाल, विधानसभा महिला सह सचिव आशा मंगला, विधानसभा संगठन मंत्री यशोदा बंसल, अग्रवाल वैश्य समाज रेवाड़ी के सदस्यों शशि बंसल, पूजा गुप्ता, मीनाक्षी गोयल, मनु मंगला, सरला अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, सीमा खण्डेलवाल, प्रिया गोयल, निर्मला अग्रवाल, रजनी जैन, उषा रस्तोगी, रजनी गुप्ता, प्रवीण बंसल, हिमांशु सिंघल, सुनील अग्रवाल, एडवोकेट अनिल गुप्ता, ललित भूषण गुप्ता, संजय सिंघल, प्रवीण बंसल, हिमांशु सिंघल, मनोज कुमार गुप्ता, शुभम अग्रवाल, आयुष गुप्ता, अशोक गोयल, विनय बंसल, मोहित सिंघल आदि ने उनको बधाई दी। अपनी नियुक्ति पर दीपिका अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद किया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें