Rewari News :: विधायक लक्ष्मण सिंह यादव एवं भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने राजभवन में नए राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से भेंट कर बधाई दी

रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव एवं भारतीय  जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष डॉ वंदना पोपली ने प्रोफेसर असीम कुमार घोष को राज्य का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर चंडीगढ़ स्थित राज भवन में मुलाकात कर बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि प्रो. घोष एक अनुभवी शिक्षाविद् और कुशल प्रशासक हैं, जिनका अनुभव और दूरदृष्टि राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।



वंदना पोपली ने अपने संदेश में कहा, “प्रो. असीम कुमार घोष की राज्यपाल के रूप में नियुक्ति से राज्य को सुशासन, शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में नई दिशा मिलेगी। हम सभी को उन पर गर्व है और आशा है कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश और अधिक प्रगति करेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह निर्णय राज्य हित में एक दूरदर्शी कदम है।



विधायक रेवाड़ी लक्ष्मण सिंह यादव ने प्रो. असीम कुमार घोष को हरियाणा के नए राज्यपाल नियुक्त होने पर राज भवन में हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। विधायक ने कहा कि नवनियुक्त राज्यपाल के प्रशासनिक अनुभव का लाभ हरियाणा प्रदेश के विकास को और ऊचांईयों तक ले जाएगा और नई दिशा देने का काम करेगा।



विधायक लक्ष्मण सिंह यादव सोमवार को हरियाणा राज भवन चण्डीगढ़ में नवनियुक्त राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष के शपथ लेने उपरांत उनसे मुलाकात की और शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रो. असीम कुमार घोष को हरियाणा के राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में व राजपाल प्रो.घोष की देखरेख में हरियाणा विकसित भारत के सपने को साकार करते हुए राष्ट्र की पहचान दुनिया में कायम करेगा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें