रेवाड़ी जिले के गांव रामगढ़ भगवानपुर में अस्पताल निर्माण को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रति की कुछ दिन पूर्व की गई टिप्पणी पर सियासी माहौल गर्माया गया है। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व एमीनेनट वूमैन आइ वी एफ सेन्टर इनवैसटीगैसन कमेटी सदस्य सन्तोष देवी घीसा की ढाणी एवं महेश यादव ने प्रैस को जारी अपने एक संयुक्त बयान में इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि एक महिला मंत्री के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जाना अत्यंत निंदनीय है। इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह देश की महिलाओं और नारी शक्ति का अपमान है। इसके लिए सार्वजनिक रूप से समिति के लोग माफी मांगे। यदि ऐसा नहीं किया तो नारी शक्ति एवं हमारा समाज चुप नहीं रहेगा।
लोकतंत्र में धरना-प्रदर्शन करना सबका अधिकार है लेकिन अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर किसी जनप्रतिनिधि, वह भी महिला मंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करना न केवल सामाजिक मूल्यों के खिलाफ है, बल्कि पूरे समाज के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा,"यह केवल आरती राव का नहीं, बल्कि समस्त महिलाओं का अपमान है। इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करने वालों को समाज की ओर से दंडित किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।"
उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन मर्यादा और भाषा की शालीनता कभी नहीं छोड़नी चाहिए।। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बीजेपी और समाज, दोनों ही इस तरह की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि रामगढ भगवानपुर का धरना प्रदर्शन राजनीतिक संवाद क्रोध, अवमानना और घृणा से भरा हुआ प्रतीत होता है। यहां पर आए लोगों ने अपनी राजनीतिक विचारधाराओं को व्यक्त करते हुए अपनी शालीनता, धैर्य व सम्मान की रेखाओं को ही पार कर दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में महिला मंत्री बहन आरती सिंह राव के बारे में बयान बाजी करने वाले पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें। स्वास्थ्य मंत्री बहन आरती सिंह राव जी समस्त हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रही है। रेवाड़ी का नया नागरिक अस्पताल केवल एक गांव विशेष के लिए नहीं अपितु यह पूरे रेवाड़ी जिले के लिए बनाया जाना है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें