Rewari News :: भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी बावल में यूनियन के नेता जगदीश गुर्जर के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे

रेवाड़ी के बावल में किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने किसान नेता जगदीश गुर्जर की पौत्री की शादी समारोह में शिरकत की। रविवार को बावल के खेड़ा मुरार गांव में भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला रेवाड़ी के उप प्रधान जगदीश की पोती की शादी में शामिल होने राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी बावल पहुंचे। 



शादी समारोह के बाद पत्रकारों से वार्तालाप की 3 अगस्त को होने वाली मीटिंग व पंचायत की समीक्षा की। पदाधिकारी के साथ सलाह मशवरा किया की किसान मजदूर की आवाज को बड़ी ताकत के साथ उठाया जाए। रेवाड़ी जिले के किसान मजदूर भारतीय किसान यूनियन चढूनी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे है। 



इस मौके पर समय सिंह प्रधान, राजेंद्र कुमार गेरा, शीशराम साहब, राजवीर, कैलाश, लोकेश रोशन लाल, वेद सुल्तानिया, मनफूल चौधरी, मुन्नी बूढ़पुर, मनीष यादव, राजपाल दहिया, सहित अन्य कई किसान कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर प्रदेश स्तर के नेता भी चढूनी साहब के साथ पहुंचे। युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना, प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान नरवाल, व संगठन सचिव हरपाल सिंह भी प्रधान के साथ पहुंचे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें