सावन मास में आयोजित होने वाले हरियाली तीज के उत्सव को महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जाता है। रेवाड़ी शहर में अग्रवाल समुदाय की महिलाओं के लिए, यह उत्सव 'अग्रवाल महिला विंग' द्वारा कल 18 जुलाई को सायं 3 बजे से 6 बजे तक अग्रवाल भवन में आयोजित किया जाएगा। महिला विंग की प्रधान मोना गोयल के अनुसार, इस समारोह का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रचनात्मक गतिविधियों में शामिल करना और नई पीढ़ी को सांस्कृतिक मूल्यों एवं परंपराओं से परिचित कराना है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
लक्की ड्रा के माध्यम से उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। महिलाओं की खरीददारी के लिए कॉस्मेटिक, चूड़ी, कपड़े और श्रृंगार के सामान के अलावा कई प्रकार की स्टाल लगाई जाएंगी। इस अवसर पर अग्रवाल महिलाएं सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहेगी। इस तीज उत्सव में भाग लेने के लिए 250 से अधिक महिलाएं रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें