रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी रोड स्थित पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर वंदना पोपली की अध्यक्षता में प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पेशेवरों जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, चार्टेड अकाउंटेंट, वकील आदि से संवाद स्थापित करना और उन्हें भारत के विकास यात्रा में सहभागी बनाना था।
इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व मंत्री विश्म्बर बाल्मीकि, रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक पूर्व मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल उपस्थित रहे। मंच संचालन पंडित हिमांशु पालीवाल ने किया। मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री बिश्मबर वालिमिकी ने अपने वक्तव्य में केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में 27 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया है। उन्होंने कहा कि भारत अब विकासशील देशों में चौथे स्थान पर है। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि 2014 के पहले और बाद के भारत में ज़मीन-आसमान का फर्क है। उन्होंने बताया कि ये 11 वर्ष सिर्फ विकास के आंकड़े नहीं, बल्कि एक संकल्पित नेतृत्व और नीति-निष्ठ प्रशासन की प्रेरणादायक कथा है। डिजिटल इंडिया, इनफ्रास्ट्रक्चर बूम, रक्षा, आत्मनिर्भरता जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक क्रांतियां हुई हैं।
कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक, पूर्व मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नतृत्व में केंद्र सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर चलते हुए देश के गरीब, वंचित और सामान्य वर्ग के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना ने माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाकर उनके स्वास्थ्य और सम्मान को सुरक्षित किया। आयुष्मान भारत योजना ने गरीब परिवारों को सालाना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराकर करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच दी है।
भाजपा जिलाध्यक्षा डॉक्टर वंदना पोपली ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की दिशा में तेज़ी से बढ़ती राष्ट्र यात्रा को आम जन से लेकर प्रोफशनल वर्ग तक पहुंचाना भाजपा का उद्देश्य है। अपनें अपने क्षेत्र के प्रोफेशनल बुद्धिजीवियों की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका है। प्रोफेशनल वर्ग से देश के विकास के लिए संवाद करना भाजपा की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में डॉक्टर, चार्टेड अकाउंटेंट, अध्यापक, वकील, व्यापारी, इंजीनियर, और किसान सहित विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर शामिल हुए। सभी ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में एडवोकेट नितेश अग्रवाल एवं सावन सैनी ने वीडियो क्लिप्स के माध्यम से सरकार की योजनाओं और जातीय कल्याण से जुड़ी विकास कार्यों की भी प्रस्तुति दी गई।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें