Rewari News :: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का "मन की बात" कार्यक्रम खोल मंडल में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ सुना



रेवाड़ी के बावल विधानसभा के खोल मंडल के बूथ संख्या 138 पर मंडल अध्यक्ष खोल सुभाष यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में  कृषि मंत्री हरियाणा सरकार श्याम सिंह राणा ने  प्रेरणादायक मोदी जी की मन की बात को सुना एवं देखा। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्षा  डॉ वंदना पोपली, बावल के माननीय विधायक  डॉक्टर कृष्ण कुमार सम्मिलित रहे।  कार्यक्रम मुख्य रूप से आए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मन की  बात कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आग्रह, विधार्थियो के लिए परीक्षा की नई सोच और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीता की बात बड़ी प्रेरणादायक रूप से की है। जल संरक्षण पर उन्होंने कहा कि बारिश की बूंदों को संरक्षित करके भी हम बहुत सारा पानी बर्बाद होने से बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम द्वारा की जा रही मन की बात देश में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।



बावल विधायक कृष्ण कुमार ने कहा कि आज के मन कि बात एपिसोड में मोदी जी ने योग पर जोर दिया।  उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ से योग अपनाने को कहा। विधायक ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता खुद भी योग करे तथा परिवार के सभी सदस्यों को भी योग करने के लिए प्रेरित करे। भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने भी अपने सम्बोधन में  मोदी जी द्वारा अपने सम्बोधन में महिला सशक्तिकरण के बारे में बोलने पर खुशी जाहिर की । जिला अध्यक्षा ने कहा कि आज महिला किसी क्षेत्र में पीछे नही रही है । दुश्मनों के क्षेत्र में एयर स्ट्राइक कर महिला सेना ने दिखा दिया वो अब हर क्षेत्र में सबसे आगे है। खेती में क्रांति के साथ साथ आज आकाश मे ड्रोन उड़ाने के काम में भी महिलाए अपनी भागीदारी दिखा रही है। कुंड पहुंचने पर भाजपा नेता डॉ. अरविंद यादव, मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव, जीतू चेयरमैन ओर यशु प्रधान ने सभी का पगड़ी पहनाकर ओर गुलदस्ता भेंटकर का स्वागत किया। प्रिंसिपल ओमपाल द्वारा मंच संचालन किया गया।



इस दौरान जिला महामंत्री  पंडित हिमांशु पालीवाल,मंडल प्रभारी कुलदीप चौहान, जिला मिडिया प्रभारी जतिन अरनेजा, मन की बात के संयोजक प्रवीण शर्मा तथा  सौरव यादव भाजपा महिला नेत्री हेमलता तंवर, पूर्व पार्षद गीता, जीवनराम गर्ग, अनुसूचित मंडल प्रधान बालकिशन कोलाना, सरपंच अशोक यादव, सरपंच देशराज मनेठी, सरपंच संजय, सरपंच चेतन अहरोद, हेडमास्टर जितेंद्र शर्मा, धर्मवीर बासदुदा, बलबीर नांगल जमालपुर, राजेश चौहान सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें